IND vs AUS: दीपक चाहर की टीम IND मे वापसी, Travis Head ने मारी चाहर के ओवर मे 5 बाउन्ड्री

 


India vs Australia: 1 दिसम्बर को Ind vs Australia के बीच खेले गए चौथे T20 सीरीज मे दीपक चाहर को काफी टाइम बाद इंडिया टीम की प्लेइंग इलेवन मे शामिल किया गया है! INDIA टीम मे अपनी जगह पक्की करने का दीपक चाहर के पास अच्छा मौका था, लेकिन दीपक चाहर को आते ही Travis Head ने एक ही ओवर 5 बाउन्ड्री के साथ जमकर पिटाई की।

IND vs AUS के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनैशनल स्टेडियम मे खेले गए चौथे T20 मेच मे दीपक चाहर को इंडिया टीम मे अर्शदीप सिंह की जगह टीम मे शामिल किया गया है। इससे पहले दीपक चाहर ने भारत के लिए अपना आखरी T20 मैच पिछले साल अक्टूबर मे खेला था। दीपक चाहर नई गेंद के साथ अच्छी स्विंग करवाते है ओर दीपक चाहर दोनों तरफ से स्विंग करवाने के लिए जाने जाते है।

Deepak Chahar के दूसरे ओवर मे लगी 5 बाउन्ड्री

दीपक चाहर काफी टाइम से भारतीय टीम से बाहर बेठे थे. उन्होंने पिछले साल अक्टूबर मे अपना आखरी T20 मैच खेला था। इंडिया मे हो रही 5 मैचों की सीरीज जो World Cup के बाद India vs Australia के बीच चल रही है इस सीरीज के चौथे T20 मैच मे काफी टाइम बाद भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन मे दीपक चाहर को मौका दिया गया है। लेकिन पहले ही मैच मे ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रेविस हेड ने दीपक चाहर के दूसरे ही ओवर मे 5 बाउन्ड्री लगाकर चाहर को चौका दिया। इसी तरह World Cup Final के मैन ऑफ द मैच बने ट्रेविस हेड ने T20 मे दीपक चाहर के दूसरे ओवर मे टोटल 22 रन बटोरे।

अगर हम बैटिंग की बात करे तो बैटिंग मे भी दीपक चाहर ने बिना खाता खोले वापिस पवेलियन चल दिए थे। टीम इंडिया ने T20 सीरीज मे पहले तीन मैचों मे 2-1 से सीरीज अपने नाम कर रखी है। पिछले मैच की बात करे तो टीम इंडिया की तरफ से ऋतुराज गाइकवाड़ ने 57 बॉल के साथ 123 रन की नाबाद जबरदस्त पारी खेली। उसके बाद भी टीम को मैच हारना पड़ा।

India ने Australia को दिया 175 रन का टारगेट

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉउलिंग करने का निर्णय लिया ओर भारत को पिछले मैच की तरह इस मैच मे भी पहले बैटिंग करना पड़ा ओर भारत चौथे T20 मैच मे पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट पर 175 रन का टारगेट दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बॉउलिंग करते हुए 50रन के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल का फर्स्ट विकेट हासिल किया। ओर भारतीय टीम की तरफ से रिंकू सिंह ने 46 रन की पारी खेली, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने ओपनिंग करते हुए मात्र 37 रन टीम के खाते मे जोड़े ओर जीतेश शर्मा ने 35 रन ओर ऋतुराज गाइकवाड़ ने 32 रन बनाए। ओर इसके साथ ऑस्ट्रेलिया टीम को 175 रन के टारगेट का सामना करना पड़ा।


ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बॉउलिंग करते हुए बेन ड्वारशुइस ने तीन विकेट अपने कहते मे जोड़े ओर तनवीर संघा, जेसन बेहरेनडोर्फ ने अपनी टीम के लिए दो-दो विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया टीम 175 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर मे 7 विकेट के साथ 154 रन ही बना पाई।

टीम इंडिया ने चौथा T20 मैच 20 रन रहते हुए ही जीत अपने नाम की, आपको बता दे की 5 मैचों की सीरीज मे से 3 मैच जीतकर इंडिया ने 3-1 से सीरीज अपने नाम की। इस सीरीज का आखरी मैच 5 दिसम्बर को बेंगलुरू मे खेला जाएगा।

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट